मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों को दी रफ्तार, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पुलिया, भवन और सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में भूमिधारा से कुमालगांव खडण्जा एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 74.24 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत मझेडा के प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर कुमाल्ता, स्यूसी तक संपर्क मार्ग का निर्माण किये जाने ₹ 49.85 लाख तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, झाझरा में बंशीवाला में अम्बेडकर पार्क होते हुए काली मन्दिर व मुख्य मार्ग से बिजेन्द्र चौहान के घर तक मार्ग व आयुर्वेदिक अस्पताल के बगल वाली गली नेहरू युवा क्लब के सामने उपाध्याय जी के घर तक मार्ग निर्माण एवं सैनिक कॉलोनी के आन्तरिक मार्ग व सुद्धोवाला के वार्ड 8 व 9 के आन्तरिक मार्गों में सीमेन्ट कंक्रीट टाईल द्वारा मार्ग निर्माण एवं नाली निर्माण किये जाने हेतु ₹ 76.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए M3M Foundation और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के बीच MoU पर हस्ताक्षर

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत तहसील बसुकेदार के अनावासीय एवं आवासीय भवनों का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 12.26 करोड़, जनपद पौडी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापना तथा सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 31.90 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड सिंचाई गूल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 44.13 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 58.14 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या-86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹ 49.95 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण, विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 77.22 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *